22 views 3 sec 0 Comment

वीरेन्द्र सचदेवा की उपस्थिति में AAP नेता सचिन गंभीर अपने समर्थकों के साथ BJP में शामिल हुए

- April 10, 2024

वीरेन्द्र सचदेवा की उपस्थिति में AAP नेता सचिन गंभीर अपने समर्थकों के साथ BJP में शामिल हुए

रिपोर्ट: जगजीत सिंह

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा की उपस्थिति में आज आम आदमी पार्टी के उत्तम नगर, पश्चिम दिल्ली के बड़े नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता सचिन गंभीर ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर और पूर्व महापौर एवं अन्य दलों से भाजपा में प्रवेश से जुड़ी समिति की सह प्रमुख आरती मेहरा ने पार्टी कार्यालय में सचिन गम्भीर के साथ आए सैकड़ों लोगों को पटका पहनाकर कर भाजपा में शामिल किया। भाजपा में शामिल होने वालों में नरेश गम्भीर, राम अवतार गुप्ता, पप्पू, सतीश कौशिक आदि प्रमुख थे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने सभी का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि जिस प्रकार से आम आदमी पार्टी बार बार अपने मुखिया अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार को छुपाने की कोशिश कर रही है, वह और अधिक जगजाहिर हो रहा है। हर बार कोर्ट से फटकार मिल रही है और इस बात को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी समझ चुके हैं और भाजपा में लगातार लोगों का शामिल होना इस बात का गवाह है।