20 views 3 sec 0 Comment

Sitapur: सीतापुर के घर में मौत का तांडव, बच्चों सहित परिवार के 5 लोगों को मारने के बाद शख्स ने खुद को मार ली गोली

- May 11, 2024

सीतापुर के घर में मौत का तांडव, बच्चों सहित परिवार के 5 लोगों को मारने के बाद शख्स ने खुद को मार ली गोली

त्तर प्रदेश के सीतापुर में 6 लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने घर के ही 5 सदस्यों की हत्या करने के बाद खुद भी सुइसाइड कर लिया। 45 वर्षीय आरोपी ने घर में अपनी मां, पत्नी और 3 बच्चों को मारने के बाद खुद को भी गोली मारकर जीवन समाप्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जानकारी के अनुसार उसने मां को गोली मारी, पत्नी को हथौड़े से मारा और बच्चों को छत से फेंक दिया। सीतापुर के एसएसपी चक्रेश मिश्र ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना थाना रामपुर मथुरा के ग्राम पल्हापुर में हुई। पुलिस को मिली सूचना के अनुसार आरोपी 45 साल का अनुराग सिंह मानसिक तौर पर विक्षिप्त बताया जा रहा है। उसने अपनी मां, पत्नी, बेटे और 2 बेटियों को बंदूक और हथौड़े से मार डाला। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली।