31 views 2 sec 0 Comment

Badrinath: बद्रीनाथ धाम के कपाट 179 दिन बाद खुले, 6 महीने से जल रही अखंड ज्योति के दर्शन हुए

- May 12, 2024
Badrinath: बद्रीनाथ धाम के कपाट 179 दिन बाद खुले, 6 महीने से जल रही अखंड ज्योति के दर्शन हुए

Badrinath: बद्रीनाथ धाम के कपाट 179 दिन बाद खुले, 6 महीने से जल रही अखंड ज्योति के दर्शन हुए

वैदिक मंत्रोच्चार और श्री बद्री विशाल लाल की जय के नारों के साथ आज बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले गए। इस दौरान 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद थे। इससे पहले ब्रह्ममुहूर्त में मंदिर के बाहर गणेश पूजन हुआ। इसके बाद पुजारियों ने द्वार पूजा की। मंदिर का कपाट तीन चाबियों से खोला गया। कपाट खुलते ही पहले दर्शन अखंड ज्योति के हुए। यह 6 महीने से जल रही है। इसके बाद बद्रीनाथ पर चढ़ा हुआ घी से बना कंबल हटाया गया। जो 6 महीने पहले कपाट बंद होने के समय भगवान को ओढ़ाया जाता है। इस कंबल को प्रसाद रूप में बांटा जाएगा।