22 views 5 sec 0 Comment

मुंबई में आंधी में होर्डिंग गिरा, 14 लोगों की मौत, 74 घायल, 100 फीट ऊंचा और 250 टन वजनी लोहे का होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिरा था

- May 14, 2024
मुंबई में आंधी में होर्डिंग गिरा, 14 लोगों की मौत, 74 घायल, 100 फीट ऊंचा और 250 टन वजनी लोहे का होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिरा था

मुंबई में आंधी में होर्डिंग गिरा, 14 लोगों की मौत, 74 घायल, 100 फीट ऊंचा और 250 टन वजनी लोहे का होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिरा था

मुंबई के घाटकोपर में सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे तेज आंधी के कारण  100 फीट ऊंचा और 250 टन वजनी लोहे का होर्डिंग एक पेट्रोल पंप पर गिर गया इस दौरान कुछ कार, टू-व्हीलर्स और पैदल यात्री इसकी चपेट में आ गए, हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 74 लोग घायल बताये जा रहे हैं। हादसे के फौरन बाद मुंबई पुलिस, फायर ब्रिगेड, SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शुरुआत में होर्डिंग के नीचे 100 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की खबर थी। धीरे-धीरे लोगों को निकाला जा रहा था इसके बाद NDRF ने भी मोर्चा संभाला,बता दें कि सीएम  एकनाथ शिंदे भी शाम को हादसे का जायजा लेने पहुंचे थे।

यहां 20 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली

NDRF के असिस्टेंट कमांडेंट निखिल मुधोलकर ने बताया- सोमवार शाम से बचाव अभियान जारी है, हमने 88 लोगों को बाहर निकाला है, जिसमें से 14 लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बाकी 31 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है  जिसके चलते  रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि होर्डिंग के मालिक भावेश भिंडे के खिलाफ पंत नगर पुलिस स्टेशन में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आपको बता दे कि मुंबई के घाटकोपर, बांद्रा, कुर्ला, धारावी, दादर, माहिम, मुलुंड और विक्रोली में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इनके अलावा, मुंबई के उपनगर ठाणे, अंबरनाथ, बदलापुर, कल्याण और उल्लासनगर में भी धूल भरी आंधी चली। यहां 20 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
https://youtu.be/hvwRWHlz5Uw