26 views 10 sec 0 Comment

Madhuri Dixit: बॉलीवुड की ‘धक धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित का आज 57वां बर्थडे

- May 15, 2024
Madhuri Dixit: बॉलीवुड की 'धक धक गर्ल' माधुरी दीक्षित का आज 57वां बर्थडे

Madhuri Dixit: बॉलीवुड की ‘धक धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित का आज 57वां बर्थडे

हिंदी सिनेमा की एक अलग पहचान एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का आज 57th बर्थडे है. और आज भी जब माधुरी दीक्षित की बात होती है तो लोगो के दिल धक धक करने लगते है और आज भी दर्शक बड़े उन्हें पर्दे पर देखने के लिए आतुर हो जाते है. माधुरी दीक्षित सिर्फ एक अदाकारा ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की डांसिंग डिवा भी हैं। उन्होंने अपने हिंदी फ़िल्मी करियर में कई बेहतरीन फ़िल्में की, जिन्हे दर्शकआज भी बड़े चाव से देखतें हैं बता दे माधुरी को हिंदी सिनेमा में उनके बेहतरीन अदाकारी के लिये चार बार बेस्ट एक्ट्रेस फिल्मफेयर अवार्ड भी मिल चुका है,इतना ही नहीं उन्हे भारत सरकार की तरफ से “पद्मश्री” अवार्ड से भी नवाज़ा गया है। तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते है कैसे हुई माधुरी दीक्षित के करियर की शुरुआत।

 

माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1967 मुंबई के मराठी परिवार में हुआ था और पिता शंकर दीक्षित और माँ स्नेह लता दीक्षित की लाडली माधुरी को बचपन से डॉक्टर बनने की चाह थी,और शायद यह एक वज़ह रही कि माधुरी ने अपने लाइफ पर्टनर के तौर पर श्रीराम नेने को चुना जो कि पेशे से एक डॉक्टर हैं। बता दे डिवाइन चाइल्ड हाई स्कूल से पढने के बाद, माधुरी दीक्षित ने मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरी की. वहीं बचपन से ही उन्हें डांस का काफी शौक है जिसके लिए माधुरी ने आठ साल तक कथक भी सीखा। लेकिन माधुरी दीक्षित को कैसे मिली उनकी पहली फिल्म चलिए आपको बताते है, 16-17 की उम्र में माधुरी ने एक आम बच्चे की तरह12वीं क्लास के एग्जाम दिए थे और उनकी छुट्टियां चल रही थी। उन दिनों वह घर पर खाली रहती थी और फिर उनके पास उनकी पहली फिल्म ‘अबोध’ का ऑफर आया। ये ऑफर राजश्री प्रोडक्शन से जुड़े एक शख्स की बेटी के ज़रिये माधुरी दीक्षित तक पहुंचा था, और वह उन दिनों अभिनेत्री की बड़ी बहन की फ्रेंड थी, लेकिन अभिनेत्री के परिवार वाले नहीं चाहते थे कि वह एक्टिंग की दुनिया में कदम रखे। ऐसे में उनकी फैमिली ने मूवीज में काम करने से साफ इंकार कर दिया था, लेकिन काफी मनाने के बाद धक-धक गर्ल के परिवार वालों ने हां कह दिया था। इसके बाद 17 साल की मासूम सी दिखने वाली लड़की को स्क्रीन टेस्ट के लिए बुलाया गया और वह इसमें भी पास हुई। जिसके बाद माधुरी ने साल 1984 में राजश्री प्रोडक्शन द्वारा अपनी पहली फिल्म अबोध साइन की, लेकिन यह फिल्म बड़े पर्दे पर कुछ खास नहीं चली और फ्लॉप साबित हुई, लेकिन माधुरी को लोगों ने खूब पसंद किया। हालांकि, इसके बाद उन्होंने फिर से पढ़ाई करने का मन बनाया और अपनी पढ़ाई में जूट गई, लेकिन इस बीच उनको कई फिल्मों के ऑफर भी आए, जिसे उन्होंने बिन मना किए साइन कर दिया। वहीं शुरुआती करियर में कई असफलताओं को देखने के बाद 1988 में रिलीज़ हुई तेजाब से उन्हें हिंदी सिनेमा में पहचना मिली।

 

इस फिल्म का गाना एक दो तीन, आज भी माधुरी दीक्षित का आइकॉनिक सांग माना जाता हैं। इस सफल फिल्म के बाद फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और हिंदी सिनेमा में बैक-टू बैक हिट फ़िल्में दी। बता दे बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के साथ उन्होंने तकरीबन बीस फिल्मों में काम किया जिनमे से ज़्यादतर उनकी फ़िल्में सुपरहिट साबित हुई। जिसके बाद माधुरी दीक्षित ने भारतीय सिनेमा मे एक ऐसा मुकाम तय कर लिया की लोग उन्हें इंस्पिरेशन मैंने लगे. साल 1990 में उन्होंने आमिर खान स्टारर फिल्म दिल की और हर फिल्म की तरह उनकी यह फिल्म भी सुपर हिट साबित हुई। इस फिल्म में उन्होंने एक अमिर लड़की की भूमिका निभायी थी, जिसे एक गरीब लड़के से प्यार हो जाता है। उनके करियर को सबसे बड़ी सफलता तब मिली जब उन्होंने राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ साइन की। इस फिल्म में उन्होंने निशा की भूमिका अदा की थी। यह फ़िल्म हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म थी जिसने वर्ल्डवाइड सब जयादा कमाई की थी। इस फिल्म का यह रिकॉर्ड गिनीजबुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल हुआ। इस फिल्म की कमाई का रिकॉर्ड सात सालों तक कोई भी फिल्म नहीं तोड़ पाई, बाद में साल 2002 में सनी देओल स्टारर फिल्म गदर-एक प्रेमकथा ने इस फिल्म के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। वहीं 1999 में माधुरी दीक्षित की शादी डा. श्रीराम नेने के साथ हुई है।

जिसके बाद 2003 में उनके बड़े एरिन नेने को जन्म उन्होंने और फिर 2 साल बाद रियान को उन्होंने जन्म दिया। शादी के बाद माधुरी ने फिल्मों से थोड़ा ब्रेक ले लिया था और वह विदेश में जाकर बस गयी। साल 2006 में वापस आकर उन्होंने फिल्म आजा नचले से हिंदी सिनेमा में अपनी वापसी की। हालांकि इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर कुछ अच्छा बिजनेस तो नहीं किया। जिसके बाद माधुरी दीक्षित ने बतौर जज डांस बेस्ड रियलिटी शो नच बलिए में भी नजर आई साथ ही शो झलक दिखला जा सीजन 4 से सीजन 7 तक भी वह बतौर जज नजर आ चुकी हैं। और OTT पर भी माधुरी ने अपना कमाल दिखा चुकी है. बता दे माधुरी सिर्फ भारतीयोँ के दिल की धड़कन ही नहीं पाकिस्तानियोँ की भी पसंदीदा हैं। जब बॉर्डर पर जंग छिड़ी थी तो एक पाकिस्तानि फैन ने कहा था, कि हम कश्मीर छोड़ देंगे अगर तुम हमे माधुरी दीक्षित दे दो। इसके अलावा उन्ही के एक फैन ने जोह की जमशेदपुर का है, उसने एक कैलेंडर लांच किया, जिसमे साल की शुरुआत ही माधुरी के जन्मदिन से होती हैं। इतना ही नहीं उसने भारत सरकार से दरख्वास्त की,कि माधुरी के जन्मदिन दिन पब्लिक हॉलिडे घोषित किया जाये।