24 views 5 sec 0 Comment

MP Bus Accident: मध्य प्रदेश में पुल से नीचे गिरी बस, मची चीख-पुकार 2 की मौत 52 यात्री घायल

- May 21, 2024
MP Bus Accident: मध्य प्रदेश में पुल से नीचे गिरी बस, मची चीख-पुकार 2 की मौत 52 यात्री घायल

MP Bus Accident: मध्य प्रदेश में पुल से नीचे गिरी बस, मची चीख-पुकार 2 की मौत 52 यात्री घायल

राजगढ़ जिले के पचोर कस्बे के पास इंदौर से अशोकनगर जा रही यात्री बस ओवर ब्रिज की दीवार से टकराकर नीचे गिर गई। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 9 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना में 52 लोग घायल हुए हैं, जिनका प्राथमिक उपचार पचोर अस्पताल में कराया गया। जानकारी के अनुसार घटना रात 1:30 के लगभग की है। जब बालाजी ट्रेवल्स की बस इंदौर से अशोकनगर की ओर जा रही थी। फिलहाल बस में सवार यात्री कुछ नींद में थे और ड्राइवर सहित अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो जाने के कारण अभी तक एक्सीडेंट क्यों हुआ या कैसे हुआ इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। लेकिन कुछ लोगों का कहना है की ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित हुई और सीधे ओवर ब्रिज के नीचे गिर गई। घटना पचोर से कुछ ही दूरी पर स्थित सारंगपुर रोड के सतगुरु होटल के पास की है। राजगढ़ जिले के पचोर कस्बे के पास इंदौर से रही इस बस में यात्रियों में अधिकांश लोग गुना और अशोकनगर जिले के बताए जा रहे हैं। 41 लोगों की एंट्री अस्पताल में है। जबकि आनन फानन में सभी घायलों को भर्ती किया गया था। ऐसे में कुछ लोगों की एंट्री भी नहीं हो सकी है।