28 views 9 sec 0 Comment

Farmers Protest: 13 फरवरी को किसानों के ‘दिल्ली-चलो’ विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस बल अलर्ट पर हैं

- February 11, 2024
Farmers Protest: 13 फरवरी को किसानों के 'दिल्ली-चलो' विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस बल अलर्ट पर हैं

Farmers Protest: 13 फरवरी को किसानों के ‘दिल्ली-चलो’ विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस बल अलर्ट पर हैं

Breaking Desk | ANN NEWS

हरियाणा व पंजाब के किसान संगठनों के 13 फरवरी के दिल्ली कूच के आह्वान के बाद तीनों राज्यों में अलर्ट है। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने पंजाब से आने वाले सभी बॉर्डर सील कर दिए हैं।किसानों के ‘दिल्ली-चलो’ विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस बल अलर्ट पर है। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा 13 फरवरी को किसानों के दिल्ली मार्च के आह्वान से पहले सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए टिकरी बॉर्डर पहुंचे।

दिल्ली पुलिस के साथ भी समन्वय हो रहा है

झज्जर के SP अर्पित जैन ने कहा, “आज हमारी कंपनियों ने अनुशासन पूर्वक तैयारियों को लेकर अभ्यास किया है… आज दो कंपनियों का अभ्यास था… अपने जिले की 8 कंपनी बनाई है… 2 कंपनी बाहर से आ चुकी है… एक और कंपनी आएगी, कुल मिलाकर 11 कंपनी मौजूद रहेगी… दिल्ली पुलिस के साथ भी समन्वय हो रहा है। सभी DCP से बातचीत हो रही है… आधुनिक तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है।