27 views 5 sec 0 Comment

Maharashtra Boiler Blast: केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट में अब तक 8 की मौत,64 घायल

- May 24, 2024
Maharashtra Boiler Blast: केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट में अब तक 8 की मौत,64 घायल

Maharashtra Boiler Blast: केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट में अब तक 8 की मौत,64 घायल

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में केमिकल कारखाने में कल दोपहर विस्फोट होने के बाद आग लग गयी, जिसके कारण कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक अन्य घायल हो गए.अधिकारियों ने यह जानकारी दी.अधिकारियों के मुताबिक, डोंबिवली में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम क्षेत्र के फेज-दो में स्थित ‘अमुदान केमिकल कंपनी’ के एक बॉयलर में अपराह्न करीब 1.40 बजे विस्फोट होने से भीषण आग लग गई और आसपास के कारखानों में भी फैल गई. महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में जान गंवाने वाले लोग आसपास के कारखानों में काम कर रहे थे. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना को भयावह बताते हुए कहा कि रसायन कारखाने के आसपास के कारखानों में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है.उन्होंने कहा, ‘‘हमारी प्राथमिकता लोगों को बचाने की है.इस हादसे में आठ लोगों की जान चली गई और साठ से अधिक घायल हुए हैं.’’