![Gas Cylinder Exploded in Banaskantha: गुजरात में पालनपुर में गैस लीक की घटना, 78 लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, एक गंभीर](https://annnews.in/wp-content/uploads/2024/05/hfiUL0Fb7kP3gAAAABJRU5ErkJggg-980x581.png)
Gas Cylinder Exploded in Banaskantha: गुजरात में पालनपुर में गैस लीक की घटना, 78 लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, एक गंभीर
गुजरात के बनासकांठा जिले में आने वाले पालनपुर में गैस लीक की बड़ी घटना सामने आई है। गैस लीक के चपेट में आने के बाद 78 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें एक व्यक्ति की हालात गंभीर है। गैस लीक की घटना पालनपुर के मालन दरवाजा के पास शाम छह बजे हुई। यहां पर एक कबाड़ी की दुकान में गैस सिलेंडर फटने से काफी लोग इसकी चपेट में आग गए। लोगों को 108 एंबुलेस से सिविल अस्पताल ले जाया गया। कुछ मरीजों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। सिलेंडर से निकलने वाली गैस के संपर्क में आने से लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में समस्या हुई। अस्पताल में उन्हें ऑक्सीजन देनी पड़ी।