26 views 4 sec 0 Comment

CEC Rajeev Kumar ने की वोटिंग, बोले- संदेह का माहौल बनाया जा रहा है, गुमराह करने की चाल को लाएंगे सामने

- May 25, 2024

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत दिल्ली की सभी सात सीटों पर मतदान हो रहे हैं। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार ने भी मतदान किया। मतदान के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने अपने पहले मतदान की याद साझा की। उन्होंने कहा कि मैं पहली बार अपने पिता के साथ वोट डालने गया था। आज वे 95 साल के हो गए है। उन्होंने आज मेरे साथ मतदान किया। यह सिर्फ मेरे लिए नहीं बल्कि सभी के लिए बहुत गर्व की बात है। ईसीआई और ईवीएम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं पर सीईसी कुमार ने कहा कि संदेह का माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है। एक दिन हम इसके बारे में सबको बताएंगे।