17 views 4 sec 0 Comment

Odisha Bus Overturned : ओडिशा में फिरिंगिया के पास पलटी बस, दो की मौत नौ लोग घायल

- May 29, 2024
Odisha Bus Overturned : ओडिशा में फिरिंगिया के पास पलटी बस, दो की मौत नौ लोग घायल

Odisha Bus Overturned : ओडिशा में फिरिंगिया के पास पलटी बस, दो की मौत नौ लोग घायल

ओडिशा के फिरिंगिया में एक दर्दनाक हादसा हो गया। फूलबनी के एसडीएम चित्तरंजन महंत ने बताया कि ओडिशा के फिरिंगिया के पास एक बस के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कंधमाल के कलेक्टर और डीएम आशीष ईश्वर पाटिल बोले कि हम घायलों के इलाज हर कदम उठा रहे हैं। एसडीएम फूलबनी चित्तरंजन महंता ने कहा कि हादसे दो लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। बस में करीब पचास लोग सवार थे। बस फिरिंगिया में एक मोड़ पर पलट गई। पिछले महीने जाजपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया था। कोलकाता जा रही बस पुल से नीचे गिर गई थी। हादसे में पांच लोगों की जान चली गई थी और 40 लोग घायल हो गए।