16 views 3 sec 0 Comment

अग्निबाण रॉकेट की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग, इसरो ने कंपनी अग्निकुल कॉसमॉस को दी बधाई.

- May 30, 2024
अग्निबाण रॉकेट की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग, इसरो ने कंपनी अग्निकुल कॉसमॉस को दी बधाई.

अग्निबाण रॉकेट की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग, इसरो ने कंपनी अग्निकुल कॉसमॉस को दी बधाई.

अंतरिक्ष स्टार्टअप अग्निकुल कॉसमॉस ने सफलतापूर्वक 30 मई को अपने पहले रॉकेट की उड़ान का परीक्षण किया। बता दे चार असफल प्रयासों और तकनीकी कारणों से लॉन्चिंग को टाल दिया गया था. जिसके बाद अब निजी कंपनियों और अंतरिक्ष विभाग के बीच ब्रिज का काम करने वाले इनस्पेस ने कंपनी की तरफ से यह जानकारी साझा की और बताया कि अग्निकुल के रॉकेट का सफलतापूर्वक गुरुवार को परीक्षण किया गया। वहीं इसरो ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी कि श्री हरिकोटा में निजी कंपनी के निजी लॉन्च पैड़ से उड़ान का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। साथ ही इसरो ने अग्निकुल की इस टेस्ट फ्लाइट अग्निबाण सॉर्टेड 01 मिशन की सफलता को स्पेस सेक्टर में मील का पत्थर बताया। लेफ्टिनेंट जनरल एके भट्ट ने इस सफल परीक्षण के लिए पूरी टीम को बधाई भी दी है। उन्होंने कहा, “यह भारत के संपन्न निजी अंतरिक्ष इंडस्ट्री के लिए एक गर्व का पल है और भविष्य में हमारे लिए क्या मायने रखता है,इसकी एक झलक है। इसके पीछे की पूरी टीम को हमारी हार्दिक बधाई और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं।” कंपनी के अनुसार, अग्निबाण एक कस्टामाइजेबल, दो स्टेज वाल लॉन्च वेहकिल है जो 300 किलोग्राम तक का पेलोड लगभग 700 किमी के ऑर्बेट में ले जा सकता है। बता दें डस्ट्रलियस्ट आनंद महिंद्रा ने अग्निकुल कॉसमॉस की फंडिंग की है, जो कि करीब 80.43 करोड़ रुपए की है वहीं कि इससे पहले साल 2022 में स्काईरूट कंपनी ने भारत के पहले प्राइवेट रॉकेट को इसरो के प्रक्षेपण स्थल से लॉन्च किया था।