27 views 3 sec 0 Comment

केशव माधव धर्म संस्कृति गौशाला ने यमुना खादर में सैकड़ो परिवार के बच्चों के बीच कंबल समेत अन्य सामान किये वितरित

- January 16, 2022

केशव माधव धर्म संस्कृति गौशाला ने यमुना खादर में सैकड़ो परिवार के बच्चों के बीच कंबल समेत अन्य सामान किये वितरित

रिपोर्ट-रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली में कड़कड़ाती ठंड के मद्देनजर जरूरतमंदों की मदद के लिए सामाजिक संस्था भी सामने आ रही है। केशव माधव धर्म संस्कृति गौशाला की तरफ से चिल्ला यमुना खादर में रहने वाले सैकड़ो परिवार के बच्चों के बीच कंबल , मफलर , जुराब , मास्क और सेनीटाइजर का वितरण किया गया।

यमुना खादर में स्कूल चला जा रहा है केशव माधव धर्म संस्कृति गौशाला

केशव माधव धर्म संस्कृति गौशाला के संस्थापक ने बताया कि उनकी संस्था की तरफ से यमुना खादर में स्कूल चला जा रहा है इस स्कूल में यमुना खादर में रहने वाले मजदूर परिवार के बच्चे पढ़ते हैं ठंड को देखते हुए इन बच्चों के बीच कंबल मफलर और जुराब का वितरण किया गया ताकि इन्हें ठंड से कुछ राहत मिल सके इसके साथ ही कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए बच्चों को मास्क और सेनीटाइजर भी दिया गया।

यमुना खादर में रहने वाले 1000 बच्चों में कंबल का वितरण

केशव माधव धर्म संस्कृति गौशाला के पदाधिकारी लोकेश शर्मा ने बताया कि यमुना खादर में रहने वाले 1000 बच्चों में कंबल , मास्क , जुराब और सेनीटाइजर का वितरण किया जा रहा है।