29 views 12 sec 0 Comment

Mouni Roy Wedding: मौनी रॉय ने अपने ब्बॉयफ्रेंड के साथ की जमकर मस्ती, ऐसे एंजॉय की अपनी शादी

- January 27, 2022

Mouni Roy Wedding: मौनी रॉय ने अपने ब्बॉयफ्रेंड के साथ की जमकर मस्ती, ऐसे एंजॉय की अपनी शादी

Mouni Roy Wedding: शादी का सीजन चल रहा है और ऐसे कैसे हो सकता है कि मनोरंजन जगत से खबर सामने ना आए। तो ऐसे में टीवी जगत में नागिन के नाम से फेमस हुईं अभिनेत्री मौनी रॉय 27 जनवरी को अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग शादी रचाएंगी। मौनी रॉय Mouni Roy के प्री वेडिंग फंक्शन हो चुके हैं और उनकी हल्दी मेहंदी फंक्शन की एक के बाद एक तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं।

Mouni Roy Wedding

Mouni Roy Wedding

इन तस्वीरों में टीवी जगत के कई सेलेब्स शादी फंक्शन अटेंड करते नजर आ रहे हैं। अब मौनी रॉय के मेहंदी फंक्शन का एक और वीडियो सामने आया है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मौनी रॉय अपने होने वाले दूल्हे सूरज नांबियार संग जमकर डांस करती नजर आ रही हैं।

Mouni Roy बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग जमकर डांस करती नज़र आई

इस वीडियो में हाथों में मेहंदी लगाए मौनी रॉय Mouni Roy बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग ‘मेहंदी है रचने वाली’ गाने पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं तो वहीं सूरज भी उनके संग झूमते नजर आए। हालांकि डांस करते हुए सूरज थोड़ा रुक जाते हैं लेकिन मौनी रॉय उसके बाद भी जमकर डांस करती नजर आईं। इस दौरान सभी सेलेब्स भी इस फंक्शन को काफी एंजॉय करते दिखाई दिए और सभी सेलेब्स ने जमकर डांस किया।

मौनी रॉय की गिनती टीवी की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस में होती है

मौनी रॉय की गिनती टीवी की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस में होती है। अपनी शादी के प्री वेडिंग फंक्शन में भी मौनी रॉय का लुक देखने लायक था। पीले रंग की कोटी और व्हाइट कलर के घाघरे पर पीले रंग की लटकन के साथ मौनी ने हैवी ईयरिंग्स के साथ अपने लुक को पूरा किया तो वहीं उनके बॉयफ्रेंड सूरज ने भी व्हाइट कुर्ते के साथ फ्लोरल नेहरू जैकेट के साथ अपने लुक को पूरा किया। हल्दी फंक्शन के लिए मौनी ने व्हाइट कलर की आउटफिट चुनी और इसके साथ ही उन्होंने व्हाइट फूलों की ज्वैलरी पहनी। जिससे वह बेहद ही खूबसूरत नजर आईं।सोशल मीडिया पर लगातार तस्वीरे सामने आ रही है और फैंस काफी खुश हो रहे है इनको देखकर…