16 views 16 sec 0 Comment

क्या आपने देखा लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar ) का ये वीडियो….

- February 7, 2022

भारतीय सिनेमा जगत के लिए  कल का दिन काफी दुखभर रहा। भारतरत्न lata mangeshkar ने रविवार सुबह 8 बजे 12 मिनट पर इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

इस एक खबर ने सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री को ही नहीं बल्कि पूरे देश को गम में डाल दिया। हर किसी ने lata mangeshkar को नम आंखों से विदाई दी। सोशल मीडिया पर आम लोगों से लेकर तमाम दिग्गजों ने लता मंगेशकर को भावुक होकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान हर किसी ने स्वर कोकिला के शानदार काम की बात की। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहती हुई दिख रही हैं कि वह फिर से कभी लता मंगेशकर नहीं बनना चाहतीं।… निचे video का लिंक हैं जिसपर क्लिक कर आप वो video देख सकते हैं.

Lata mangeshkar

https://www.instagram.com/reel/CZoCf2SMw3i/?utm_source=ig_web_copy_link

Lata mangeshkar फिरसे lata mangeshkar क्यूँ नहीं बनना चाहती

दरअसल, लता मंगेशकर के निधन के बाद सोशल मीडिया उनके इंटरव्यू का एक छोटा सा क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्वर कोकिला अपनी तकलीफों के बारे में बात करती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि lata mangeshkar जी से सवाल पूछा गया कि अगर उन्हें अगला जन्म मिलता है तो क्या वह फिर से लता मंगेशकर बनाना चाहेंगीं? इस सवाल का जवाब देने से पहले लता मंगेशकर हंसती हैं और फिर मना कर देती हैं।….वह कहती हैं, ‘मुझसे पहले भी किसी ने ये सवाल पूछा था, तो आज भी मेरे पास वही जवाब है। न ही मिले तो अच्छा है। अगर वाकई जन्म मिले मुझे तो मैं लता मंगेशकर बनना नहीं चाहूंगी।

क्योंकि लता मंगेशकर की जो तकलीफें हैं वो उसको ही पता है।’ लता मंगेशकर का ये वीडियो उनके एक फैन पेज द्वारा शेयर किया गया है।….

कोरोना के कारण lata mangeshkar की होना पड़ा था अस्पताल मे भर्ती

बता दें कि Lata Mangeshkar 8 जनवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पर स्वर कोकिला की तबीयत में सुधार जरूर आया था लेकिन शनिवार दोपहर को अचानक ही उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया। हालांकि, वह मौत से जंग नहीं जीत पाईं। रविवार सुबह उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।,,,,

स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) अब हमारे बीच नहीं रही