25 views 2 sec 0 Comment

Crime News: फ्लैट में मृत मिली लड़की, साथ रहने वाला लड़का फरार

- February 19, 2022

Crime News: फ्लैट में मृत मिली लड़की, साथ रहने वाला लड़का फरार

नगर संवाददाता। रोहिणी के प्रेम नगर इलाके में स्थित अगर नगर के एक फ्लैट से लड़की की डेडबॉडी बरामद हुई है। बताया गया है कि लड़की कुछ दिन पहले ही एक लड़के साथ वहां रहने आई थी। लड़की की बॉडी बाहर निकाली गई तो उसकी नाक से खून बह रहा था। खबर लिखे जाने तक डीसीपी रोहिणी प्रणव तायल ने इस मामले पर कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी।

लड़का और लड़की अगर नगर के ई-ब्लॉक में किराये पर रहने आए थे

स्थानीय लोगों की माने तो बीती 9 फरवरी को एक लड़का और लड़की अगर नगर के ई-ब्लॉक में किराये पर रहने आए थे। दोनों कोर्ट मैरिज कर के यहां रहने आए थे। वह सेकेंड फ्लोर पर रह रहे थे। शुक्रवार को लड़की के मृत पड़े होने की खबर इलाके में फैली। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। लड़की का शव मॉर्च्युरी भिजवाया गया। लड़की के साथ रहने वाला लड़का फरार है। कयास लगाए जा रहे हैं कि उसी ने लड़के साथ कुछ किया है और वो फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस अधिकारी मामले पर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।