25 views 0 sec 0 Comment

जत्थेदार अवतार सिंह हित ने हरमीत सिंह कालका पर श्री अकाल तख्त साहिब को गुमराह करने का लगाया दोष

- May 13, 2022

जत्थेदार अवतार सिंह हित ने हरमीत सिंह कालका पर श्री अकाल तख्त साहिब को गुमराह करने का लगाया दोष

समुचे पंथ को एक मंच पर देख बौखलाए कालका ने रची गहरी साजिश
दिल्ली कमेटी प्रधान बनने के लिए हरमीत सिंह कालका ने मां पार्टी के साथ किया धोखा
हरमीत सिंह कालका कौम खानदानी गद्दार: जत्थेदार हित

नई दिल्ली 12 मई: शिरोमणी अकाली दल दिल्ली इकाई के अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह हित ने दिल्ली कमेटी अध्यक्ष हरमीत सिंह को खानदानी गद्दार बताते हुए उन पर प्रधानगी के लिए मां पार्टी के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। जत्थेदार अवतार सिंह हित ने कहा हरमीत सिंह कालका सिख विरोधी ताकतों के आगे घुटने टेक कर दिल्ली कमेटी का जबरन प्रधान बने हैं जिसके चलते कोर्ट में केस चल रहा है जल्द ही उस पर फैसला आएगा।

जत्थेदार अवतार सिंह हित के साथ दिल्ली कमेटी के पूर्व महासचिव कुलमोहन सिंह ने संयुक्त प्रैसवार्ता कर हरमीत सिंह कालका द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा जो मुद्दा 2005 में उठते ही श्री अकाल तख्त साहिब के तत्कालीन जत्थेदार ज्ञानी जोगिन्दर सिंह वेदांती के संज्ञान में आने के बाद समाप्त हो चुका है उसे ना सिर्फ पुनः उठाकर बल्कि उसमें और सच्च झूठ जोड़कर जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश कर उन्हें गुमराह करने की नापाक कोशिश की गई।

सः कुलमोहन सिंह ने बताया कि जत्थेदार अवतार सिंह हित एवं उनकी कमेटी 2002 में ही हट गई थी और 2005 में सः परमजीत सिंह सरना की कमेटी थी दिल्ली के 2 व्यक्तियों ने श्री अकाल तख्त साहिब पर भानू मूर्ति के खिलाफ शिकायत की थी जिनके द्वारा तेलगू सहित अन्य भाषाओं में गुरु ग्रन्थ साहिब का अनुवाद किया जा रहा था और जैसे ही मामला सः परमजीत सिंह सरना के संज्ञान में आया तो उन्होंने तुरन्त उस पर रोक लगा दी थी जिसके बाद पूरा मुद्दा समाप्त हो गया पर कल जब समुचा सिख पंथ श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश पर एक निशान साहिब के नीचे एकत्र होकर बंदी सिंहों की रिहाई कैसे हो उस पर चर्चा कर रहा था ठीक उसी समय सः हरमीत सिंह कालका ने अमृतसर में एक प्रैसवार्ता कर पंथक एकत्रता से मीडीया और समुचे कौम का ध्यान हटाने की मंशा से बिना वजह का मुद्दा जत्थेदार अवतार सिंह हित के खिलाफ बनाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की है

जिसके लिए कौम सः हरमीत सिंह कालका को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा हम श्री अकाल तख्त साहिब पर सः हरमीत सिंह कालका और उनके साथियों के खिलाफ शिकायत भेजी हैं जिन्होंने संसार भर के सिखों की आस्था के केन्द्र श्री अकाल तख्त साहिब पर झूठे और बेबुनियाद दस्तावेज पेश कर उन्हें गुमराह करने के प्रयास किये हैं जिसके चलते श्री अकाल तख्त साहिब को उन्हें बुलाकर सजा लगानी चाहिए।