35 views 4 sec 0 Comment

देवभूमि उत्तराखंड में दौड़ती कार में 6 साल की मासूम और उसकी मां के साथ हुआ गैंगरेप

- June 26, 2022

देवभूमि उत्तराखंड में दौड़ती कार में 6 साल की मासूम और उसकी मां के साथ हुआ गैंगरेप

रिपोर्ट: सलमान मलिक

रुड़की में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ अज्ञात लोंगो के द्वारा एक 6 साल की बच्ची और उसकी मां के साथ दुष्कर्म किया गया है। एसपी देहात हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें वादिया के द्वारा कहा गया है कि उसकी 6 साल की बेटी के साथ और उसके साथ कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा दुष्कर्म किया गया है जिसमें पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सिविल अस्पताल में बच्ची और उसकी मां का उपचार चल रहा

उन्होंने बताया कि रुड़की सिविल अस्पताल में बच्ची और उसकी मां का उपचार चल रहा है बच्ची की हालत अभी स्थिर है। और आरोपियों की धरपकड़ के लिए चार टीमों का गठन किया गया है आरोपी अज्ञात है और उन तक पहुंचने के लिए गठित की गई चारों टीमें भरसक प्रयास कर रही है। और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

महिला की छह वर्षीय बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला

रुड़की के पिरान कलियर क्षेत्र निवासी एक महिला की छह वर्षीय बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है, बताया जा रहा है महिला अपनी बेटी के साथ देर रात कलियर से रुड़की आरही थी जिसके लिए उसने कार सवार से लिफ्ट मांगी थी, आरोप है कि रास्ते मे ही चलती कार में बच्ची के साथ और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और आरोपी गंगनहर पटरी के पास उन्हें छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह महिला सिविल लाइन कोतवाली पहुँची और पुलिस को जानकारी दी, जानकारी मिलने पर पुलिस ने रात-भर आरोपियों की तलाश की लेकिन उनका कुछ पता नही चल सका, वही पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

युवकों ने चलती कार में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया

जानकारी के मुताबिक़ शुक्रवार देर रात कलियर निवासी एक महिला अपनी छह साल की बेटी के साथ रुड़की के लिए निकली थी जिसके लिए उसने एक कार से लिफ्ट मांगी थी, आरोप है कि कार सवार युवकों ने चलती कार में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, और गंगनहर पटरी पर छोड़कर फरार हो गए, किसी तरह महिला देर रात रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पहुँची और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने रात-भर आरोपियों की तलाश की

पुलिस ने रात-भर आरोपियों की तलाश की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला, लेकिन आरोपियों का कुछ पता नही चल पाया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, और आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर बच्ची की हालत गम्भीर होने के चलते उसे उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी देहात परमेन्द्र सिंह डोबाल ने ने बताया आरोपियों की तलाश की जा रही है, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी।