34 views 3 sec 0 Comment

एकनाथ शिंदे बनेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, आज शाम 7:30 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

- June 30, 2022

एकनाथ शिंदे बनेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, आज शाम 7:30 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

एकनाथ शिंदे सीएम पद की शपथ लेंगे. एकनाथ शिंदे ने भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर मुलाकात की, जिसके बाद दोनों नेता राज्यपाल से मिले. राज्यपाल से सरकार बनाने का दावा पेश किया. एकनाथ शिंदे सीएम पद की शपथ आज ही लेंगे.

फडणवीस ने संवाददाता सम्मेलन में अघाड़ी सरकार पर जमकर निशाना साधा

राज्यपाल से मुलाकात के बाद फडणवीस ने संवाददाता सम्मेलन में अघाड़ी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सरकार में इस कदर भ्रष्टाचार था कि दाउद से संबंध उजागर होने के बावजूद मंत्री को पद से नहीं हटाया. उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदुत्व की रक्षा करने के लिए शिंदे गुट के साथ जा रही ही. भाजपा एकनाथ शिंदे को समर्थन देगी. एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के सीएम होंगे. एकनाथ शिंदे शपथ लेंगे.