35 views 8 sec 0 Comment

आज हुई कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में सराहनीय सेवा के लिए 11 पुलिसकर्मियों को किया गया पुरस्कृत

- July 3, 2022

आज हुई कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में सराहनीय सेवा के लिए 11 पुलिसकर्मियों को किया गया पुरस्कृत

नयी दिल्ली: दिल्ली के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने शनिवार को कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की और कुछ कर्मियों को उनके शानदार प्रदर्शन को लेकर पुरस्कृत भी किया। इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस के ऑफिसियल ट्वीटर पर दी गई

बयान के अनुसार अस्थाना ने कानून व्यवस्था के प्रबंधों पर चर्चा करने के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने श्रेष्ठ डिवीजन अधिकारी, बीट अधिकारी एवं यातायात पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत भी किया जिन्होंने हाल में असाधारण तरीके से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।

दिल्ली पुलिस के Asi सत्येंदर कुमार को सर्वश्रेष्ठ यातायात अधिकारी चुना गया। SI प्रियंका रानी को श्रेष्ठ डिवीजन अधिकारी चुना गया है। ASi राम यादव को श्रेष्ठ बीट अधिकारी चुना गया।