31 views 3 sec 0 Comment

Bhagwant Mann Wedding: दूसरी बार दूल्हा बनेंगे भगवंत मान, कल रचाएंगे डॉ. गुरप्रीत से शादी

- July 6, 2022

Bhagwant Mann Wedding: दूसरी बार दूल्हा बनेंगे भगवंत मान, कल रचाएंगे डॉ. गुरप्रीत से शादी

Political Desk | Ann News

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक भगवंत मान गुरुवार को चंडीगढ़ में शादी करेंगे। डॉ गुरप्रीत कौर उनकी पत्नी बनने वाली हैं। इससे पहले उन्होंने इंद्रप्रीत कौर से शादी की थी। उनके दो बच्चे भी हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शादी समारोह में शामिल होंगे। शादी का कार्यक्रम मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास पर आयोजित किया जाएगा।

भगवंत मान की पहली शादी इंद्रप्रीत कौर के साथ हुई थी

भगवंत मान की पहली शादी इंद्रप्रीत कौर के साथ हुई थी। भगवंत मान के बेटे दिलशान मान (17) और बेटी सीरत कौर मान (21) अमेरिका में अपनी मां इंद्रप्रीत कौर के साथ रहते हैं। 20 मार्च 2015 को भगवंत मान इंद्रप्रीत कौर ने कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी लगाई थी। इस अर्जी में मान का तर्क था कि वे राजनीति के चलते अपनी पत्नी से तलाक ले रहे हैं। लोगों ने विश्वास से उन्हें चुना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट में दी गई अर्जी में भगवंत मान की पत्नी ने शर्त रखी थी कि वे अगर मान भारत छोड़कर कैलिफोर्निया शिफ्ट हो जाते हैं तो तलाक की अर्जी वापस ले लेंगी।

मान राजनीति छोड़कर विदेश नहीं जाना चाहते थे

दूसरी ओर मान राजनीति छोड़कर विदेश नहीं जाना चाहते थे। मान का तर्क था कि वे लोगों का विश्वास नहीं तोड़ सकते। अगर उनकी पत्नी उनके साथ भारत में सैटल होना चाहती हैं तो वे तलाक की अर्जी वापस ले लेंगे।