28 views 4 sec 0 Comment

Sri Lanka update: घर छोड़कर भागे श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे,प्रदर्शनकारियों ने घेरा सरकारी आवास

- July 9, 2022

Sri Lanka update: घर छोड़कर भागे श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे,प्रदर्शनकारियों ने घेरा सरकारी आवास

श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों ने नेता के इस्तीफे की मांग करते हुए उनके आवास पर धावा बोल दिया था। ऐसे में खुद को खतरे में देख , शनिवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे राजधानी में स्थिति अपने आधिकारिक आवास से भाग गए। सूत्र ने कहा, “राष्ट्रपति को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। ” उन्होंने कहा कि गुस्साई भीड़ को राष्ट्रपति भवन पर हावी होने से रोकने के लिए सैनिकों ने हवा में गोलियां चलाईं।

प्रदर्शनकारियों ने जमकर बवाल किया

हजारों प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन को अवरुद्ध करने वाले पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। इस झड़प में दो पुलिसकर्मियों समेत कम से कम सात लोग घायल हो गए हैं।

कर्फ्यू भी लगाया गया था

पुलिस के मुताबिक पश्चिमी प्रांत में सात पुलिस संभागों में कर्फ्यू लगाया गया था। जिसमें नेगोंबो, केलानिया, नुगेगोडा, माउंट लाविनिया, उत्तरी कोलंबो, दक्षिण कोलंबो और कोलंबो सेंट्रल शामिल हैं। यह कर्फ्यू शुक्रवार रात नौ बजे से अगली सूचना तक लागू किया गया था। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) सी डी विक्रमरत्ने ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा, ‘‘जिन क्षेत्रों में पुलिस कर्फ्यू लागू किया गया है। वहां रहने वाले लोगों को अपने घरों में ही रहना चाहिए और कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।