53 views 1 sec 0 Comment

ओडिशा के धेनकानल के चंद्रशेखरपुर में शक के कारण पति ने काटा पत्नी का सर, फिर खुद किया सरेंडर

- July 16, 2022

शक के कारण पति ने काटा पत्नी का सर, फिर खुद किया सरेंडर

क्राइम डेस्क। ANN NEWS

क्या शक की बिमारी इतनी बड़ी हो सकती है जो किसी की जान लेने पर मजबूर कर दे, क्या आज कल के रिश्ते में थोड़ी सी भी सच्चाई नहीं रही है आखिर यह सिलसिला कब तक ऐसे ही चलता रहेगा जहां शक के बुनियाद पर एक के बाद एक मौत होती रहेगी। आज हम आपको बताएँगे की कैसे एक शख्स ने शक की वजह से अपनी बीवी का गला काट दिया। यह मामला ओडिशा के धेनकानल का है जहां एक शख्स ने अपनी बीवी पर शक कर उसके गले को काटने के बाद, पुलिस थाने जाकर खुद को सरेंडर कर दिया। आपको बता दे यह घटना शुक्रवार 15 जुलाई 2022 की है आरोपी का नाम नाकाफोडी माझी है। और पत्नी का नाम चंचला था। पुलिस के जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के धेनकानल के चंद्रशेखरपुर में नाकाफोडी माझी ने अपनी पत्नी चंचला की गला काटकर हत्या कर दी, फिर खुद ही सरेंडर कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक

माझी को शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध हैं, इसे लेकर दोनों के बीच जमकर विवाद भी हुआ इसके बाद माझी ने चंचला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। चंचला की हत्या के बाद माझी अगले दिन सुबह पत्नी का कटा सिर लेकर पुलिस स्टेशन की ओर जाने लगा। हालांकि, कुछ लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले भी कर दिया है। आपको बता दे की माझी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। लेकिन सवाल ये उठता है की क्या सिर्फ एक शक की वजह से किसी की जान लेना कितने हद्द तक सही है।