27 views 1 sec 0 Comment

दिल्ली : BJP ने किया धरना प्रदर्शन दिल्ली में गुंजा “केजरीवाल शर्म करो का नारा

- July 19, 2022

दिल्ली : BJP ने किया धरना प्रदर्शन दिल्ली में गुंजा “केजरीवाल शर्म करो का नारा

ब्रोकिंग डेस्क | ANN

19 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में बिजली शुल्क में वृद्धि को लेकर उत्तर पूर्वी दिल्ली, करावल नगर में किया गया धरना प्रदर्शन। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने दावा करते हुए कहा कि बिजली खरीद समायोजन लागत में वृद्धि सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से समय मांगा गया था।

” केजरीवाल शर्म करो, दिल्ली वालो को धोका देना बंद करो”

उन्होंने कहा दिल्ली में लोग पहले से ही बिजली के लिए उच्च दरों का भुगतान कर रहे हैं और बिजली खरीद समायोजन लागत में वृद्धि के साथ उनकी समस्याएं कई गुना बढ़ जाएंगी। उन्होंने इस बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली सरकार लोगों की समस्याओं की ‘अनदेखी’ कर रही है। पुरे प्रदर्शन के दौरान कुछ इस तरह के नारे सुनने को मिले ” केजरीवाल शर्म करो, दिल्ली वालो को धोका देना बंद करो “. लोगो की मांग है की या तो बिजली के बढे हुए दामों को कम करो, वार्ना गददी छोड़ो।