38 views 5 sec 0 Comment

Spit on kanwariyas in sambhal: कावड़ियों पर थूकने पर संभल में गुस्साए कावड़ियों में आक्रोश

- July 26, 2022

Spit on kanwariyas in sambhal: कावड़ियों पर थूकने पर संभल में गुस्साए कावड़ियों में आक्रोश

Breaking Desk | ANN NEWS

उत्तर प्रदेश के संभल में कांवड़ियों पर थूकने का शर्मनाक मामला सामने आया है | सड़क किनारे कांवड़ियों पर थूकने की शर्मनाक हरकत संभल के खग्गूसराय में सामने आई है | जिसके बाद आक्रोशित शिव भक्तों ने संभल-बहजोई मार्ग पर जाम लगा दिया | कांवड़ियों ने छत से पत्थराव का भी आरोप लगाया है | घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी फोर्स के साथ फौरन मौके पर पहुंचे | भाजपा ने कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों ने शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की है |

भाजपा नेता ने आक्रोशित शिव भक्तो को समझाया

एएसपी आलोक कुमार के समझाने के बाद भी कांवड़िये नहीं माने | कुछ देर बाद भाजपा नेता भी वहां पहुंच गए | उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की | जिसके बाद कांवड़ियों को समझाकर मामले को शांत कराया गया | उसके बाद गुस्साए शिव भक्त पुलिस की सुरक्षा में अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए |

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैलादेवी के रायपुर गांव के रहने वाले सभी शिव भक्त हरिद्वार से कांवर ला रहे थे | भोले भक्तों का जत्था सोमवार शाम शहर के मोहल्ला आर्य समाज रोड किनारे से आया था | इस बीच खग्गू सराय में दूसरे समुदाय के लोग छत से कांवड़ियों पर थूकने लगे | आक्रोशित कांवड़ियों को पुलिस अधिकारियों ने समझाया तब जाकर मामला शांत हो सका |

पुलिस ने दर्ज की शिकायत

पुलिस ने बताया कि कांवड़ियों से मिली शिकायत को गंभीरता से लिया गया है | अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है | माहौल को बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे |