34 views 6 sec 0 Comment

Salman Khan Arms Licence: सलमान खान को मिला बंदूक का लाइसेंस, गाड़ी भी हुई बुलेट प्रूफ

- August 1, 2022

Salman Khan Arms Licence: सलमान खान को मिला बंदूक का लाइसेंस, गाड़ी भी हुई बुलेट प्रूफ

Breaking Desk | ANN NEWS

 

मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान को निजी ‘बंदूक का लाइसेंस’ दिया है | ये लाइसेंस सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी के बाद दिया गया है | इस बात की जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को दी है | जुलाई के अंत में, सलमान खान ने पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर से बंदूक लाइसेंस के लिए अनुरोध किया था, हालांकि उस वक्त पुलिस ने इसका जोरदार खंडन किया था |

गाड़ी भी करी अपग्रेड

आवेदन को उचित माध्यम से भेजा गया था, और पिछले सप्ताह सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद, रविवार को लाइसेंस के कागजात सौंपे गए | सलमान खान को कुछ वक्त पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद सलमान को सतर्क रहने के लिए कहा गया था। एक ओर जहां सलमान को गन लाइसेंस मिला है तो दूसरी ओर कहा जा रहा है कि उन्होंने अपनी गाड़ी को भी अपग्रेड किया है | सलमान खान और सलीम खान को मिली मौत की धमकी के बाद, मुंबई पुलिस ने उनके बांद्रा पश्चिम आवास पर सुरक्षा भी कड़ी कर दी थी और अन्य उपाय शुरू कर दिए थे, जबकि अभिनेता ने हथियार लाइसेंस के लिए आवेदन दिया था |