24 views 4 sec 0 Comment

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी की गौरव यात्रा,हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली यात्रा

- August 10, 2022

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी की गौरव यात्रा,हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली यात्रा

रिपोर्ट: जगजीत सिंह

नई दिल्ली, 10, अगस्त, 2022 – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देश भर में स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी की गौरव यात्रा 9 अगस्त शुरु हो चुकी है, आज दूसरे दिन दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आजादी की गौरव यात्रा पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के पटपड़गंज और कृष्णा नगर जिला कांग्रेस कमेटियों में निकाली गई। आजादी की गौरव यात्रा का आयोजन जिला अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश कुमार और सरदार गुरचरण सिंह राजू ने किया। पटपड़गंज जिला में यात्रा मेन रेड लाईट, 13 ब्लाक त्रिलोकपुरी से मदर डेयरी तक निकाली गई तथा कृष्णा नगर जिला में आजादी की गौरव यात्रा वालिया नर्सिंग होम, लक्ष्मी नगर से बिहारी कॉलोनी शाहदरा तक निकाली गई। यात्रा के दौरान सैंकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिया हुआ था।

पटपड़गंज जिला और कृष्णा नगर जिला में आजादी की गौरव यात्राओं की शुरुआत दिल्ली प्रभारी राज्यसभा सांसद श्री शक्तिसिन्ह गोहिल और पूर्व सांसद श्री संदीप दीक्षित ने हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर की। आजादी गौरव यात्रा में श्री शक्तिसिन्ह गोहिल और श्री संदीप दीक्षित के अलावा दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डा0 नरेन्द्र नाथ, पूर्व विधायक श्री अमरीश गौतम, श्री विजय सिंह लोचव, जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, गुरचरण सिंह राजू, कम्युनिकेशन विभाग के वाईस चेयरमैन परवेज आलम, कॉआर्डिनेटर महेन्द्र मंगला, पूर्व निगम पार्षद चौ0 प्रेम कुमार सहित सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्यकर्ता मुख्य रुप से शामिल थे। । आजादी गौरव यात्रा पूरी दिल्ली में सभी 14 जिलों में निकाली जाऐगी।

राज्यसभा सांसद श्री शक्तिसिन्ह गोहिल ने कहा कि स्वतंत्रता की 75 वर्षगांठ मनाने के सच्चे अधिकारी कांग्रेस के सैनिक है जिन्होंने अंग्रेजों से ही आजादी नही दिलाई बल्कि आजादी के बाद 75 वर्षों तक देश की सेवा करके अपना कर्तव्य निभाया और देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा की। उन्होंने कहा कि विकास की आजादी के कारण ही भारत की गिनती आज सर्वोच्च विकासित देशों में हो रही है। आजादी गौरव यात्रा निकालकर कांग्रेस वर्तमान की युवा पीढ़ी को कांग्रेस की देश के विकास के लिए ईमानदारी से किए गए कामों से अवगत कराना है। नफरत और हिसा को मिटाने के संकल्प के साथ प्रेम, सद्भाव व भाईचारे का संदेश देते हुए कांग्रेस के योगदान का उल्लेख भी यात्रा के दौरान किया जा रहा है।

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी की गौरव यात्रा,हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली यात्रा

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी की गौरव यात्रा,हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली यात्रा

पूर्व सांसद श्री संदीप दीक्षित ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस पार्टी ने 15 वर्षों में ऐसा विकास किया था कि दिल्ली देश में बेहतरीन शहर बनकर उभरा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली को शिक्षा की आजादी दिलाई, स्वास्थ्य की आजादी दिलाई, रोजगार की आजादी दिलाई, विकास की आजादी दिलाई, इन्फ्रास्ट्रक्चर की आजादी दिलाई, पानी और बिजली आजादी दिलाई, दिल्ली को अंधेरे से आजादी दिलाई, ट्रेफिक जाम से आजादी दिलाई।

श्री संदीप दीक्षित ने कहा कि आज दिल्ली की सत्ता पर आसीन आम आदमी पार्टी 90 प्रतिशत से 95 प्रतिशत रिजल्ट पहुॅचाकर ढोल बजवा रही है जबकि कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में बोर्ड के रिजल्ट को 64 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक पहुचाया था और प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का अधिकार दिया था। कांग्रेस ने जब 1998 में दिल्ली की सत्ता संभाली रिजल्ट मात्र 64 प्रतिशत था। बिजली की हालत यह थी कि दिन में भी अंधेरा होता था और लोग दिल्ली छोड़कर भागने को मजबूर थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सेवा को अपना कर्तव्य मानकर लोगों के हितों के लिए काम किया था। 24 घंटे बिजली, हर घर पानी की सुविधा कांग्रेस पार्टी ने ही राजधानी वासियों की दी है। कांग्रेस पार्टी ने लोगों के अधिकार के तहत सेवा भावना से काम किया, परंतु आज आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल लोगों पर रहम करने के नाम की राजनीति को अंजाम दे रहे है, सब कुछ मुफ्त की राजनीति के नाम पर लोगों गुमराह कर रहे है। मुफ्त की राजनीति के नाम पर दिल्ली का विकास पूरी तरह रुक गया है।

श्री दीक्षित ने कहा कि चाहे दिल्ली में 15 वर्ष का शासन हो या फिर देश में 75 वर्षों का काम हो, इस देश को आजादी दिलाने पर कांग्रेस पार्टी को गर्व है और हर भारतीय को भी गर्व होना चाहिए। आज जो लोग आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर भ्रमित करने वाली बयानबाजी और राजनीति कर रहे है वास्तविकता में उन्होंने आजादी के लिए कुछ किया ही नही और न ही उन्हें आजादी के लिए संघर्ष और बलिदान देने के मायने मालूम है।