43 views 5 sec 0 Comment

चंडीगढ़ में बना राष्ट्रीय ध्वज की सबसे बड़ी मानव छवि का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

- August 13, 2022

चंडीगढ़ में बना राष्ट्रीय ध्वज की सबसे बड़ी मानव छवि का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

national desk | ANN NEWS

देश आजादी का 75वां वर्षगांठ मना रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन सबके बीच चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्टेडियम में लहराते हुए राष्ट्रीय ध्वज की सबसे बड़ी मानव छवि का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए 5885 लोगों की भीड़ उमड़ी थी। संयुक्त अरब अमीरात के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए यह नया रिकॉर्ड तब बना है।

इस दौरान यहां केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी भी मौजूद थी

इस दौरान यहां केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी भी मौजूद थी। मीनाक्षी लेखी ने कहा कि मैं चडीगढ़ विश्वविद्यालय और NID फाउंडेशन को बधाई देना चाहूंगी। ये हम सभी के लिए गौरवान्वित होने का विषय है। हर व्यक्ति का मन एक ही भाव से परिपूर्ण हुआ कि हम जब तक जिंदा है तब तक तिरंगे की आन, बान, शान में अपने कर्तव्य से अपने आप को समर्पित रखेंगे। आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। सरकार से लेकर आम लोग तक इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।