26 views 0 sec 0 Comment

यमुना में अमोनिया स्तर बढ़ने के कारण दिल्ली में पानी की अपूर्ति

- July 8, 2022

यमुना में अमोनिया स्तर बढ़ने के कारण दिल्ली में पानी की अपूर्ति

नगर संवाददाता

यमुना नदी में अमोनिया की मात्रा का स्तर ज्यादा बढ़ जाता है, जिसके चलते राज्य के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति को रोका गया है। पानी में अमोनिया के कण दो प्रति मिलियन (पीपीएम) तक पहुंच गए हैं।

शुक्रवार से दिल्ली के कई हिस्सों में पानी की समस्या बनी रहेगी। दरअसल, यह समस्या यमुना नदी में अमोनिया की मात्रा ज्यादा बढ़ने के कारण हो रही है। ऐसे में राज्य के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति को रोका गया है। इस बात की जानकारी दिल्ली जल बोर्ड ने दी है। जल बोर्ड के मुताबिक हाल ही में हरियाणा की ओर से यमुना नदी में लगातार ज्यादा रासायनिक कचरा बहाया गया है, जिसके कारण यमुना नदी के अंदर अमोनिया प्रदूषण बढ़ गया है।

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी का स्तर पहले से कम:

वहीं वजीराबाद के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी का स्तर पहले से कम है। यहां पानी का स्तर अभी 670 फीट है जबकि सामान्य 674.5 फीट होता है। ऐसे में वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का परिचालन प्रभावित हुआ है। स्थिति में सुधार होने तक दिल्ली के कई हिस्सों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। जल बोर्ड ने बताया है कि दिल्ली छावनी सहित पूर्वोत्तर दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, मध्य दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली के कुछ हिस्सों और नई दिल्ली नगर परिषद क्षेत्रों में कम दबाव के साथ पानी उपलब्ध हो सकेगा।