40 views 2 sec 0 Comment

गाजियाबाद एनएच 24 पर बसी वेब सिटी में धूमधाम के साथ मनाया गया आजादी का 75 वा अमृत महोत्सव

- August 16, 2022

गाजियाबाद एनएच 24 पर बसी वेब सिटी में धूमधाम के साथ मनाया गया आजादी का 75 वा अमृत महोत्सव

रिपोर्ट: जगजीत सिंह

देशभर में आज स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मनाया जा रहा है.देश के हर कोने-कोने में ही नहीं बल्कि हर घर तिरंगा लहरा रहा है. आजादी के इस जश्न की धूम गाजियाबाद में बसी वेब सिटी में भी देखने को मिली कंपनी के सीईओ सीजे सिंह द्वारा सेल्स ऑफिस पर भारतीय ध्वज फरया गया राष्ट्रीय गान गा कर देश के वीर सपूतों को सलामी दी गई उसके बाद कंपनी में काम करने वाले सिक्योरिटी गाडो को उनके अच्छे कार्य के लिए सम्मानित किया गया स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर बोले कंपनी के सीईओ सीजे सिंह पूरे देश में लहरा रहा है तिरंगा आज 75 वा आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है पूरे देश में बड़े होश उल्लास के साथ यह उत्सव मनाया जा रहा है।

आज हमने भी सेल्स ऑफिस पर राष्ट्रीय ध्वज को लहराया और सलामी दी अच्छे कार्यों के लिए सिक्योरिटी गाडो को सम्मानित किया गया। कंपनी के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट रणजीत सिंह रंधावा ने बताया देश में आजादी का 75 वा अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है यह बड़े खुशी की बात है आज हमारी कंपनी वेब सिटी द्वारा वेब सिटी में भी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई है और मेरे द्वारा सभी सेक्टरों में जा कर हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा लगाया गया है वह लोगों का मुंह मीठा करा कर खुशी मनाई गई है।