28 views 8 sec 0 Comment

Maharashtra Train Accident: महाराष्ट्र में रेल हादसा, पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच हुई टक्कर, 50 से ज्यादा यात्री घायल

- August 17, 2022

Maharashtra Train Accident: महाराष्ट्र में रेल हादसा, पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच हुई टक्कर,

Breaking desk | ANN NEWS

महाराष्ट्र के गोंदिया में कल देर रात 2.30 बजे पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच में टक्कर होने से 50 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। इस हादसे में पैसेंजर ट्रेन की तीन बोगी पटरी से उतर गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि एक ही ट्रैक पर दोनों ट्रेनों के आने के चलते ये हादसा हुआ है। ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन आगे निकली थी।

50 से अधिक यात्री घायल हुए हैं

जैसे ही गोदिंया पहुंची वैसे ही वहां एक ही पटरी पर खड़ी मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टेक्निशियन की तरफ से सही सिग्नल नहीं मिलने के कारण यह हादसा हुआ है। 50 से अधिक यात्री घायल हुए हैं और 13 को मामूली चोटें हैं।

सुबह 4.30 बजे री-रेलमेंट का काम पूरा हुआ

भारतीय रेलवे ने कहा कि हादसे के बाद सुबह 4.30 बजे री-रेलमेंट का काम पूरा हुआ। जो पैसेंजर ट्रेन हादसे का शिकार हुई थी, वो सुबह 5.24 बजे रवाना हुई और सुबह 5.44 बजे गोंदिया पहुंची। सुबह 5.45 बजे ट्रैफिक बहाल किया गया।