35 views 4 sec 0 Comment

बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह गिरफ्तार, पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी का आरोप

- August 23, 2022

बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह गिरफ्तार, पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी का आरोप

Breaking Desk | ANN NEWS

हैदराबाद से भारतीय जनता पार्टी के विधायक टी राजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उन्होंने पैगम्बर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद से ही लोग गुस्से में थे। हैदराबाद में भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए थे।

आज सुबह उन्हें हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया

उसके बाद आज सुबह उन्हें हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं इससे पहले हैदराबाद दक्षिण क्षेत्र के डीसीपी पी.साई चैतन्य ने जानकारी देते हुए बताया कि, “पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए विधायक राजा सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

डीसीपी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था

राजा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बीती रात साउथ जोन डीसीपी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था। हैदराबाद की गोशामहल सीट से बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसे लेकर यह विवाद तेज हुआ है।