26 views 4 sec 0 Comment

Motivational Story: सिपाही मां बनी DSP, गोद में बच्चा और क्रैक किया BPSC

- August 26, 2022

Motivational Story: सिपाही मां बनी DSP, गोद में बच्चा और क्रैक किया BPSC

Viral Desk | ANN NEWS

मेहनत करने से कामयाबी ज़रूर हासिल होती है, यह कहावत हम और आप हमेशा से सुनते आ रहे हैं। यह हक़ीक़त भी है कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती है वह कामयाबी की बुलंदियों को ज़रूर छूते हैं। इस कहावत को बिहार के बेगूसराय जिले में कार्यरत एक महिला सिपाही ने सच कर दिखाया है। महिला सिपाही ने घर और नौकरी दोनों की ज़िम्मेदारी बखूबी निभाते हुए कामयाबी हासिल की है।

महिला सिपाही बबली कुमारी बीपीएससी परीक्षा पास कर डीएसपी का पदभार लेने जा रही हैं। महिला सिपाही बबली कुमारी बेगूसराय में कार्यरत हैं, राजगीर प्रशिक्षण केंद्र के लिए विरमित करने से पहले बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक एसपी योगेंद्र कुमार ने उन्हें सम्मानित किया। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि बबली कुमारी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। वह एक मां के फ़र्ज़ के साथ-साथ नौकरी को बखूबी अंजाम देते हुए डीएसपी बनी है।