25 views 3 sec 0 Comment

हाथो पर दिखाई देती है नसे हो सकते है ये बड़े कारण

- August 30, 2022

हाथो पर दिखाई देती है नसे हो सकते है ये बड़े कारण

Health desk | Ann News

क्या आपके हाथों पर उभरी हुई नसें दिखाई देती है ? कभी आपने अपने शरीर या हाथो पर नसो को फूलते हुए देखा है ज्यादातर लोगों के हाथों पर नसों का फूलना या उभरना साधारण हो सकता है। कई लोगो के लिए ये सामान्य बात है पर वही कुछ लोगों में हाथों पर नसों का दिखना बड़ी समस्या भी हो सकती है। इस स्थिति में हाथों की नसों पर दर्द महसूस हो सकता है। लोगों को कामकाज करने में दिक्कतें आ सकती हैं। लेकिन आखिर हाथ की नसें क्यों दिखती हैं? या फिर हाथ की नसें क्यों फूलती हैं? हाथों में नसें बाहर क्यों निकलती हैं?

चलिए जानते है कारण —

वजन का कम होना

जिन लोगों का वजन कम होता है, उनकी हाथों पर नसें दिखाई देने लग सकती हैं। हाथों पर कम फैट है, तो नसें साथ दिखाई दे सकती हैं। वैसे तो ये सामान्य होती हैं, लेकिन कुछ लोगों को हाथों की उभरी हुई नसें परेशान भी कर सकती हैं।

एक्सरसाइज

एक्सरसाइज करने पर शरीर का टेंपरेचर काफी बढ़ जाता है। गर्मी की वजह से हाथ पर नसें दिखाई दे सकती हैं। एक्सरसाइज करने से खून का बहाव भी बढ़ जाता है, जो हाथों की नसें दिखाई देने का एक कारण हो सकता है। जब एक्सरसाइज करते हुए अधिक वजन उठाया जाता है, तो रक्त प्रवाह में वृद्धि होती है। इससे मांसपेशियां टाइट हो जाती हैं और नसें फूली हुई दिखाई देने लगती हैं।

बढ़ती उम्र

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, त्वचा पतली होती रहती है। त्वचा चिकनाहट खोने लगती है और हाथों पर नसें अधिक दिखाई देने लगती हैं। उम्र बढ़ने पर नसों में वाल्व कमजोर हो जाते हैं। इससे नसों में रक्त जमा हो जाता है और नस उभरी हुई दिखाई देने लगती हैं।