21 views 5 sec 0 Comment

Health Tips: पाए 5 मिनट में पैर की नसों के दर्द से छुटकारा जानिए उपाय

- September 2, 2022

Health Tips: पाए 5 मिनट में पैर की नसों के दर्द से छुटकारा जानिए उपाय

Health Desk | ANN NEWS

Health Tips: घुटनों के पीछे नसों में दर्द की समस्या अक्सर लोगों को काफी परेशान करती है। घुटनों के पीछे नसों में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। आमतौर पर फिजिकल एक्टिविटी अधिक करना, खेल-कूद और अधिक एक्सरसाइज आदि के कारण घुटनों की नसों और मांसपेशियों में दर्द भी होता है, लेकिन नसों में दर्द होने का एक बड़ा कारण है की नसों में ब्लॉकेज, खराब ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन होना । क्योंकि इससे नसों में खून इकट्ठा होने और जमने लगता है, जो नसों में सूजन को ट्रिगर करता है। इससे नसें ब्लॉक हो जाती हैं। जिससे नसों में गंभीर दर्द की समस्या होती है। इससे उनका चलना-फिरना, बैठना-उठना तक मुश्किल हो जाता है।चलिए जानते है उपाय:

ब्लड सर्कुलेशन को तेज करने वाले खाने खाएं

हल्दी, प्याज, अनार, लहसुन, अदरक जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए। क्योंकि यह फूड्स नसों में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाते हैं और ब्लॉकेज को खोलने में मदद करते हैं। इसलिए ऐसे फूड्स का सेवन ज्यादा करें जो ब्लड फ्लो बढ़ाने में सहायक होते हैं।

घुटनों के पीछे गर्म चीज़ों से सिकाई

सिकाई करने से सूजन को कम करने में मदद मिलती है, जो दर्द का कारण बनती है। इससे ब्लड फ्लो में भी सुधार होता है, साथ ही ब्लॉकेज खोलने में भी मदद मिलती है। नसों में दर्द से छुटकारा दिलाने में गर्म सिकाई करना बहुत फायदेमंद है।

गर्म पानी में पैर डालकर बैठे और सिकाई करे

गर्म पानी में यदि आप सेंधा नमक या फिटकरी को मिलाकर इसमें पैरों को डुबोकर रखते हैं, तो इससे आपकी नसों में तेजी से खून दौड़ता है। यह भी दर्द से तुरंत राहत प्रदान करने में बहुत लाभकारी है। यह सूजन को कम करके काल्फ, मांसपेशियों और नसों के दर्द को दूर करने में मददगार है।