31 views 2 sec 0 Comment

दिल्ली में भोजपुरी गाना ‘लाल घाघरा’ हुआ लांच,जाने क्या बोले गायक पवन सिंह

- September 15, 2022

दिल्ली में भोजपुरी गाना ‘लाल घाघरा’ हुआ लांच,जाने क्या बोले गायक पवन सिंह

Entertainment Desk | ANN NEWS

हाल ही में भोजपुरी अभिनेता-गायक पवन सिंह और अभिनेत्री नम्रता अपने आने वाले गाने ‘लाल घाघरा’ को लांच करने के मकसद से दिल्ली पहुंचे। पवन सिंह और शिल्पी राज की आवाज से सजा यह गाना पेप्पी है और लोगों को बेहद पसंद आनेवाला है।

पवन सिंह ने कहा, ‘भोजपुरी इंडस्ट्री पर अश्लील होने का आरोप लगाया जाता है, लेकिन इसकी वजह क्या है, यह सने का विषय है। दुर्भाग्य से हर भाषा में अश्लीलता मौजूद है, लेकिन केवल भोजपुरी को अश्लीलता की चाशनी में लिपटा मान लिया गया है, जो सही नहीं है।’

गाने को विजय चैहान ने लिखा है और रिलीज होने के कुछ ही घंटों में गाना विभिन्न ओटीटी प्लेटफार्मों पर नंबर वन बनकर ट्रेंड करने लगा है।