44 views 7 sec 0 Comment

Noida: गोद में बंधा बच्चा, हाथ में ई-रिक्शा का हैंडल, नोएडा की 27 साल की Chanchal Sharma,महिलाओं के लिए बनी मिसाल

- September 25, 2022

Noida: गोद में बंधा बच्चा, हाथ में ई-रिक्शा का हैंडल, नोएडा की 27 साल की Chanchal Sharma,महिलाओं के लिए बनी मिसाल

Viral Desk | ANN NEWS

नोएडा के सिंगल मॉम की कहानी आपको फिल्मी लग सकती है, लेकिन यही सच है। एक बच्चे को कंधे में लटकाए जीवन में सफलता के लिए संघर्ष का उदाहरण हैं चंचल शर्मा। सड़क पर जैसे उसके ई-रिक्शा के पहिए आगे बढ़ते हैं, वैसे ही उनके जीवन की गाड़ी भी आगे बढ़ती है। सफलता की ओर। जिद सफल होने की हो। भले ही वह बड़े स्तर पर न हो।

अपनी अलग पहचान बनाती दिख रही हैं

चेहरा अपनों का सामने हो तो सफलता के लिए मेहनत कुछ अलग ही लेवल की हो जाती है। ऐसा ही कुछ चंचल शर्मा के मामले में भी देखने को मिल रहा है। नोएडा की इस सिंगल मॉम ने अपने जीवन को बच्चे के बेहतर जीवन के लिए तय कर लिया है। अब उस दिशा में काम करती दिख रही है। पुरुषों के बर्चस्व वाले ई-रिक्शा चलाने के कार्य में वह अपनी अलग पहचान बनाती दिख रही हैं।

चंचल शर्मा को अगर आप सड़क पर देखेंगे

चंचल शर्मा को अगर आप सड़क पर देखेंगे तो उन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल हो जाएगा। कंधे के सहारे बंधा बच्चा और स्टीयरिंग को मजबूती से थामे, चंचल मानो जिंदगी के तमाम संघर्ष को जीत लेने की जिद में आगे बढ़ती नजर आती