21 views 5 sec 0 Comment

YOUTH CONGRESS का ‘भारत बचाओ संसद घेराव’, जंतर-मंतर पर बीजेपी के खिलाफ हल्ला बोल

- August 10, 2023

Youth Congress का ‘भारत बचाओ संसद घेराव’, जंतर-मंतर पर बीजेपी के खिलाफ हल्ला बोल

Breaking Desk | ANN NEWS

एक तरफ आज संसद के मानसून सत्र में अविश्वास प्रस्ताव पर तीन दिवसीय बहस चल रही है। भारतीय जनता पार्टी और इंडिया गठबंधन के नेता इस प्रस्ताव पर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ भारतीय युवा कांग्रेस ने देश में हिंसा, महंगाई और बेरोजगारी को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्र सरकार के खिलाफ ‘भारत बचाओ संसद घेराव’ विरोध प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शन का नेतृत्व युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी कर रहे

इस प्रदर्शन का नेतृत्व युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी कर रहे हैं। विरोध-प्रदर्शन के दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद है और सभी को आगे बढ़ने से रोक दिया गया है। ‘भारत बचाओ संसद घेराव’ के विरोध प्रदर्शन में पवन खेड़ा, अलका लांबा और सुप्रिया श्रीनेत समेत कई कांग्रेस नेता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा की सरकार मणिपुर राज्य में फैली हिंसा को रोकने में विफल रही है।

जातीय झड़पों में 160 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी

वहीं, कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि सच्चाई को लंबे समय तक छुपाया नहीं जा सकता और मणिपुर की आवाज जल्द ही संसद में गूंजती हुई नजर आएगी। मणिपुर में 3 मई से अब तक हुई जातीय झड़पों में 160 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग विस्थापित होने को मजबूर हो गए हैं।