64 views 7 sec 0 Comment

Budha Amarnath Yatra: आज से शुरू हुई बुड्ढा अमरनाथ की यात्रा, तीर्थयात्रियों का पहला जत्था जम्मू से रवाना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- August 18, 2023

Budha Amarnath Yatra: आज से शुरू हुई बुड्ढा अमरनाथ की यात्रा, तीर्थयात्रियों का पहला जत्था जम्मू से रवाना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Devotional Desk | ANN NEWS

बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा आज से शुरू हो गई। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शुक्रवार सुबह पांच बजे भगवती नगर स्थित यात्री निवास से पुंछ में देव स्थान के दर्शन के लिए पहला जत्था रवाना हुआ। जम्मू के ADGP मुकेश सिंह ने इस जत्थे को रवाना किया। उन्होंने तीर्थयात्रियों को शुभकानाएं दी।

बुड्ढा अमरनाथ यात्रा के लिए सभी सुरक्षा इंतजाम किए गए

आज शाम को पुंछ में यात्री पहुंच जाएंगे और शनिवार को बाबा बुड्ढा अमरनाथ जी के दर्शन करने के बाद पहले जत्थे में शामिल श्रद्धालु सुंदरबनी के लिए रवाना होंगे और सुंदरबनी में रात को विश्राम करने के उपरांत रविवार को श्रद्धालु शिव खोड़ी के दर्शन कर वापस जम्मू के लिए रवाना हो जाएंगे। ADGP मुकेश सिंह ने कहा कि आज से शुरू होकर अगले 11 दिनों तक चलने वाली बुड्ढा अमरनाथ यात्रा के लिए सभी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।