33 views 10 sec 0 Comment

Ghosi by-election 2023: घोसी में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर फेंकी गई स्याही, घटना की वीडियो वायरल

- August 20, 2023

Ghosi by-election 2023: घोसी में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर फेंकी गई स्याही, घटना की वीडियो वायरल

Viral Desk | ANN NEWS

उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। रविवार को प्रचार करने के लिए निकले भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर घोसी के अदरी कस्बे में काली स्याही फेंक दी गयी। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों ने स्याही फेंकने वाले को पकड़ने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि वो मौके से भाग निकला।

दारा सिंह चौहान ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

बता दें कि, बीते दिनों दारा सिंह चौहान ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके साथ ही विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) के इस्तीफे के बाद से घोसी सीट पर फिर से उपचुनाव हो रहा है। बता दें कि, इस सीट पर भाजपा और सपा के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। सपा ने इस सीट से सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) को प्रत्याशी बनाया है। पांच सितंबर को घोसी सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी, जबकि 8 सितंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे।