69 views 7 sec 0 Comment

Bharat Jodo Nayay Yatra: असम में दर्ज हुई FIR तो भड़के राहुल, हिमंत को बताया सबसे भ्रष्ट सीएम

- January 23, 2024
Bharat Jodo Nayay Yatra असम में दर्ज हुई FIR तो भड़के Rahul Gandhi, हिमंत को बताया सबसे भ्रष्ट सीएम

Bharat Jodo Nayay Yatra: असम में दर्ज हुई FIR तो भड़के राहुल, हिमंत को बताया सबसे भ्रष्ट सीएम

Breaking Desk | ANN NEWS

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को असम के गुवाहाटी में प्रवेश करने से रोक दिया गया है. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इसके बाद जमकर बवाल काटा और प्रदर्शन किया. कुछ कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ दिए और असम सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया

असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पुलिस को राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया. हिमंत के एक्शन पर राहुल भड़क गए. उन्होंने हिमंत बिस्वा सरमा को सबसे भ्रष्ट सीएम करार दिया है.