38 views 5 sec 0 Comment

Sandeshkhali: संदेशखाली की घटना को लेकर भड़की हिंसा, मैती के बाद अब सरदार के घर में घुसीं महिलाएं, तोड़फोड़ की

- February 26, 2024

Breaking desk | ANN NEWS

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित संदेशखाली गांव इन दिनों चर्चा में है। गांव की महिलाओं ने आरोप लगाया है कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख ने उनकी जमीन पर कब्जा करने के साथ-साथ कुछ महिलाओं के साथ यौन शोषण भी किया है। बंगाल की पूरी सियासत अभी संदेशखाली के ईर्दगिर्द भटक रही है। संदेशखाली सियासी जंग का मैदान बना हुआ है। ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

अजीत मैती और शंकर सरदार पर भी अपना क्रोध निकाल रहे हैं

वह शाहजहां शेख के करीबी नेताओं अजीत मैती और शंकर सरदार पर भी अपना क्रोध निकाल रहे हैं। एक तरफ जहां मैती पुलिस कैद में हैं वहीं अब सरदार के घर पर ग्रामीणों ने तोड़फोड़ कर दी है। पुलिस अधिकारी इलाके में मौजूद हैं।