42 views 6 sec 0 Comment

Himachal Politics: हिमाचल में गहराते सियासी संकट के बीच बोले CM सुक्खू का बड़ा बयान, कहा- सरकार पूरे पांच साल चलेगी

- February 28, 2024

Breaking desk | ANN NEWS

हिमाचल प्रदेश की ठंडी वादियों में अचानक सियासत गरमाती जा रही है। राज्य सभा चुनाव से शुरू हुई राजनीति कांग्रेस की राज्य सरकार के संकट तक पहुंच गई है। इस बीच कई सियासी कयास लगाये जा रहे हैं।

सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा इस्तीफे की पेशकश करने की खबरों के बीच सीएम का बड़ा बयान भी सामने आया

मीडिया में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा इस्तीफे की पेशकश करने की खबरों के बीच सीएम का बड़ा बयान भी सामने आया है। दूसरी तरफ भाजपा सुक्खू सरकार के अल्पमत में होने का दावा कर रही है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश की अटकलों को लेकर सुक्खू ने अपनी सफाई दी। उन्होंने इस्तीफे की खबरों का खंडन किया और दावा किया कि उनकी सरकार पूरे पांच साल चलेगी।