33 views 2 sec 0 Comment

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी दिल्लीवालों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अपना मेनिफेस्टो न्याय संकल्प पत्र तैयार करेगी।  – अरविन्दर सिंह लवली

- February 28, 2024
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी दिल्लीवालों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अपना मेनिफेस्टो न्याय संकल्प पत्र तैयार करेगी।  - अरविन्दर सिंह लवली

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी दिल्लीवालों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अपना मेनिफेस्टो न्याय संकल्प पत्र तैयार करेगी।  – अरविन्दर सिंह लवली

रिपोर्ट: जगजीत सिंह

कांग्रेस के घोषणापत्र में सभी वर्ग के लोगों के मुद्दे और उनकी समस्याओं का समाधान शामिल होगा – दीपक बाबरिया

कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली की जनता के बीच जाकर उनकी राय लेकर लोकसभा चुनाव के लिए मेनिफेस्टो तैयार करेगी।- अरविन्दर सिंह लवली

नई दिल्ली, 28 फरवरी, 2024 – आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनता के बीच अपनी बात रखने के संबध में कांग्रेस पार्टी के मेनिफेस्टों की तैयारी के लिए आज प्रदेश कार्यालय मंे आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि कांग्रेस लोगों की परेशानियों और उनके अधिकारों के लिए 24 घंटे सातों दिन काम करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के लोगों के बीच जाकर उनकी परेशानियों को खत्म करने के लिए मेनिफेस्टो तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा सरकार केवल बड़े-बड़े लोग और पूंजीपतियों से मिलते है और उनको लाभ पहुचाने के लिए सरकारी नीतिया बनाते है, वहीं हमारे नेता राहुल गांधी जी दिल्ली में मजदूरों, सड़कों पर रहने वाले, विश्वविद्यालय के छात्रो और टीचरों से सीधा संवाद करके युवाओं, महिलाओं, मजदूरों, किसानों के अधिकारों की लड़ाई के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे है। श्री लवली ने कहा कि इंडिया गठबंधन की विचारधारा पर ध्यान रखकर दिल्लीवालों की समस्याओं को खत्म करने के लिए न्याय संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा।

संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली व कांग्रेस महासचिव दिल्ली प्रभारी श्री दीपक बाबरिया, मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चै0 अनिल कुमार, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमती कृष्णा तीरथ, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री हारुन यूसूफ, प्रो0 किरण वालिया, श्री मंगतराम सिंघल, डा0 नरेन्द्र नाथ, कमेटी के कन्वीनर श्री चत्तर सिंह, मुदित अग्रवाल, अली मेंहदी, एडवोकेट सुनील कुमार, अनुज आत्रेय मौजूद थे।

संवाददाता सम्मेलन से पूर्व मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक में सर्वश्री निगम के कांग्रेस प्रभारी, जितेन्द्र कुमार कोचर, सुखबीर शर्मा, हरनाम सिंह, महिला प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा सिंह, सेवादल अध्यक्ष सुनील कुमार, राजेश गर्ग, राजीव वर्मा, नीतू वर्मा, वाहिद कुरैशी, एस.के. पूरी, हिदायतुल्लाह, अशोक भसीन, गोपाल रावत, सतीश कुमार गहलोट, पकंज गर्ग, विजय मोहन, तरुण त्यागी, कृष्ण वर्मा, संजय नीरज, राजीव शर्मा, विपिन गौड़ सहित कमेटी के सभी सदस्य मौजूद थे।

प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली ने बताया कि कांग्रेस ने हमेशा जनता के बीच रहकर उनके हितों और उनकी परेशानियों को दूर करने के लिए काम किया है। लोकसभा चुनाव में हम राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के केन्द्रित पांच स्तंभ युवा, महिला, भागीदारी, श्रमिक और किसान से जुड़े मुद्दो को समाहित करके दिल्ली के निम्न, मध्यम, पिछड़े, वंचित, औद्योगिक मजदूर, दिहाड़ी मजदूर जैसे हर वर्ग से संबधित 50 विषयों को मेनिफेस्टों में रखा जाऐगा।

कांग्रेस महासचिव, दिल्ली प्रभारी श्री दीपक बाबरिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के संबध में मेनिफेस्टो कमेटी का गठन किया गया है और कांग्रेस पार्टी दिल्ली में समाज के हर वर्ग को जोड़ने का काम किया है। मेनिफेस्टो किसान, ट्रेडर्स,मजदूर, संगठित व असंगठित कर्मचारी, रेहड़ी पटरी, ओबीसी, एस.सी., मध्यम, निम्न, पिछड़ा सहित हर वर्ग के नजरिए से संबधित विषयों को लेकर तैयार करने की योजना है। उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि भाजपा ने सब की स्वायतता को छीनने की कोशिश की है, इसमें लोगों की क्या सोच है इस पर ध्यान केन्द्रित किया जाऐगा।  उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित सरकार ने 15 वर्षों में दिल्ली का इन्फ्रास्ट्रक्चर विश्वस्तरीय बनाया उसको पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने उस ढ़ाचे को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वादे किए थे कि गरीबों को जहां झुग्गी वहीं मकान, बेरोगारों को नौकरी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं देंगे परंतु एक भी वायदा नही निभाकर भाजपा ने देश और दिल्ली की जनता के साथ धोखा किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र देश में लोकतांतित्रक व्यवस्था सर्वोच्च होती है और लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा से संबधित विषय को भी देशहित में मेनिफेस्टों में रखेंगे। हमारा प्रयास सबके लिए काम करने का रहेगा।

दिल्ली कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन चै0 अनिल कुमार ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के न्याय शब्द से हमें जो उर्जा मिलती है उसके उदेश्य को लेकर हम दिल्ली की जनता के बीच जाऐंगे और कांग्रेस तीनों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी तथा इंडिया गंठबंधन सातों सीटों पर भाजपा की निरंकुशता का खत्म करेगा। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में दिल्लीवासी भाजपा शासन से परेशान हैं और मजदूर, टीचर, सरकारी कर्मचारी, औद्योगिक इंकाई, प्राईवेट संस्थाओं व निजी क्षेत्रों में काम करने वाला हर नागरिक आज भाजपा के दोहरी नीति से संकट में जीवन जी रहा है। उन्होंने कहा कि हम 30 विषय से संबधित महंगाई, बेरोजगारी, महिला, युवा, एस.सी., ओबीसी, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था, लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा, जेजे कलस्टर, जहां झुग्गी वहीं मकान, बिजली, स्वच्छ पानी, राशन, प्रदूषण, पर्यावरण, टेªडर्स, शहरी युवा बेरोजगार, पूर्व सैनिक, अग्निवीर, डीडीए, जमीन, गांव, अनाधिकृत काॅलोनी, पूर्नवास काॅलोनी, यमुना सफाई, भागीदारी, किसान, सिटीजन चार्टर, साउथ इंडियन,  केन्द्र की पाॅलिसी, जीएसटी जैसे लोगों से सीधे जुड़े मुद्दों को जोड़ा जाऐगा। चै0 अनिल कुमार ने बताया कि हम दिल्ली के हर समुदाय के हित को ध्यान में रखकर काम करेंगे। भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा यूपीए की योजनाओं खत्म कर दिया है, सरकार बनने पर उन्हें पुनः शुरु करेगे। कांग्रेस गठबंधन धर्म को निभाते हुए जनगणना का काम, देशवासियों की समस्याओं, सुविधाओं और भविष्य को ध्यान में रखते हुए समीक्षा करके न्याय संकल्प पत्र मेनिफेस्टो को तैयार करने का काम करेगी।

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री श्री हारुन यूसूफ ने कहा कि कांग्रेस का मेनिफेस्टो दिल्ली वालों के लिए महत्वपूर्ण होता है क्योंकि कांग्रेस ने जानकारी का अधिकार, आरटीआई एक्ट, फूड सिक्योरिटी एक्ट बनाकर लोगों के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दिल्ली को विकसित करके हर क्षेत्र का चहुमुखी विकास किया है और दिल्ली के लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि हर देशवासी विशेषकर दिल्ली का नागरिक आज भाजपा से परेशान है, हम लोगों की समस्याओं का बारीकी से चिंतन करके दिल्लीवासियों को राहत देंगे।