34 views 10 sec 0 Comment

बिहार में ‘Bharat Jodo Nyay Yatra’ के दौरान Rahul Gandhi के ‘सारथी’ बने तेजस्वी यादव

- February 16, 2024
Bihar में ‘Bharat Jodo Nyay Yatra’ के दौरान Rahul Gandhi के 'सारथी' बने तेजस्वी यादव ANN NEWS

बिहार में ‘Bharat Jodo Nyay Yatra’ के दौरान Rahul Gandhi के ‘सारथी’ बने तेजस्वी यादव

Political Desk | ANN NEWS

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’’ शुक्रवार को बिहार के सासाराम जिले से फिर से शुरू हुई और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव इस यात्रा में शामिल होने के साथ कांग्रेस नेता के सारथी की भूमिका में दिखाई दिए। कांग्रेस सांसद राहुल ने रोहतास जिले के डेहरी मुफस्सिल थाना अंतर्गत जमुहार में रात्रि विश्राम के बाद तेजस्वी के साथ एक लाल खुली जीप में सवार होकर यात्रा की शुरुआत की।

आपने मीडिया में कभी किसान या मजदूर का चेहरा देखा है?

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “आपने मीडिया में कभी किसान या मजदूर का चेहरा देखा है?… आप सबने राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा देखी?… क्या आपको उसमें गरीब, किसान, मजदूर दिखा?तेजस्वी यादव ने कहा, “…मुख्यमंत्री(नीतीश कुमार) भाजपा की तरफ चले गए… उनके पास कोई जवाब नहीं है कि वो भाजपा की तरफ क्यों चले गए