24 views 5 sec 0 Comment

Salman Khan Firing Case: सलमान खान फायरिंग केस में हरियाणा से छठा आरोपी हैरी गिरफ्तार, 4 दिन से घात लगाकर बैठी थी पुलिस

- May 14, 2024

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में लगातार धर-पकड़ हो रही है। अब मुंबई क्राइम ब्रांच टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी का नाम हैरी उर्फ हरपाल है, जिसे फतेहाबाद के गांव भिरड़ाना से गिरफ्तार किया गया है। सलमान के घर पर फायरिंग केस में यह छठी गिरफ्तारी है। इससे पहले 5वें आरोपी को 7 मई को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया था। हैरी को पकड़ने के लिए पुलिस ने चार दिन से भिरड़ाना गांव में डेरा डाला हुआ था। वहीं हैरी उर्फ हरपाल को क्राइम ब्रांच टीम ने कोर्ट में पेश किया गया, और उसकी 4 दिन की ट्रांजिट रिमांड मांगी। लेकिन कोर्ट ने हैरी उर्फ हरपाल को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड ही दी। इसके बाद मुंबई की क्राइम ब्रांच टीम हैरी को लेकर मुंबई रवाना हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैरी उर्फ हरपाल पकड़े गए सभी आरोपियों के साथ मोबाइल फोन के जरिए संपर्क में था। साथ ही आरोपियों के साथ लेन-देन भी हुआ था।