14 views 4 sec 0 Comment

Madhya Pradesh Accident: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 लोगों की मौत, राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक

- June 3, 2024
Madhya Pradesh Accident: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 लोगों की मौत, राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक Madhya Pradesh, 13 people died due to tractor-trolley overturning, President Murmu expressed condolences

Madhya Pradesh Accident: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 लोगों की मौत, राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के पिपलोदी में कल देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार बच्चों समेत 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस हादसे में 15 अन्य घायल हो गए। राजगढ़ के जिलाधिकारी हर्ष दीक्षित ने पीटीआई को फोन पर बताया कि घायलों में से 13 लोगों को जिला अस्ताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दो लोगों को सिर और छाती पर चोट लगने के कारण बेहतर इलाज के लिए भोपाल भेजा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान में एक शादी में शामिल होने जा रहे पीड़ित ट्रैक्टर पर सवार थे। घायलों में से दो की हालत फिलहाल गंभीर है। उन्होंने कहा, “मृतकों की संख्या बढ़ने का अनुमान नहीं है, क्योंकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों की हालत खतरे से बाहर है।”