30 views 3 sec 0 Comment

Delhi Crime News: ढाबे पर खाने को लेकर विवाद, शख्स के कान पर मारा चाकू

- February 9, 2022

Delhi Crime News: ढाबे पर खाने को लेकर विवाद, शख्स के कान पर मारा चाकू

रिपोर्ट-आकाश कुमार

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के वेलकम स्थित एक ढाबे पर इस बात पर विवाद हो गया कि पहले किसके लिए खाना बनेगा। इसी बात पर तीन लड़कों ने एक शख्स की न केवल पिटाई की, बल्कि उनके कान पर चाकू से वार भी कर दिया। मारपीट के बाद यह कहते हुए फरार हो गए कि हमारी शिकायत की, तो आगे भी देख लेंगे। घायल सुरेश चन्द (32) ने तभी मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को पास के अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीटीबी अस्पातल रेफर किया गया। अगले दिन थाने जाकर पीड़ित ने बयान दिया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

सुरेश की तीनों से कहासुनी हो गई

पुलिस के मुताबिक, सुरेश परिवार समेत वेलकम की जनता कॉलोनी में रहते हैं। वह मोल्डिंग मशीन चलाते हैं। रविवार रात साढ़े 9 बजे खाना खाने इलाके ढाबे पर गए, जहां पहले से तीन लड़के खड़े थे। वह सुरेश से कहने लगे, पहले उनका खाना बनेगा। इसी बात पर सुरेश की तीनों से कहासुनी हो गई। इसी बीच एक आरोपी ने उन्हें धक्का मारा। जबकि दो ने उन्हें पकड़ लिया। किसी तरह वह बचकर भागे, तो कुछ दूरी पर आरोपियों ने फिर घेर लिया। इस दौरान एक लड़के ने चाकू से उनके कान पर वार किया, जबकि दूसरे ने मुंह पर मुक्का मारा। तीसरा आरोपी भी लात-घूंसे मारने लगा। फिर पीड़ित से कहा कि तुमने हमारी शिकायत की, तो आगे भी निपट लेंगे। धक्का देकर पीड़ित गिराते हुए आरोपी फरार हो गए।