33 views 3 sec 0 Comment

दिल्ली के निजामुद्दीन में 14वां अंतर्राष्ट्रीय कथाकार महोत्सव का आयोजन,न्याय मंत्री किरेन रिजिजू सिगंर मोहित चौहान रहे मौजूद

- May 21, 2022

दिल्ली के निजामुद्दीन में 14वां अंतर्राष्ट्रीय कथाकार महोत्सव का आयोजन,न्याय मंत्री किरेन रिजिजू सिगंर मोहित चौहान रहे मौजूद

रिपोर्ट: जगजीत सिंह

दिल्ली के निजामुद्दीन सुंदर नर्सरी में 14वां अंतर्राष्ट्रीय कथाकार महोत्सव का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू औऱ भारत के विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने किया। इस कार्यक्रम में सिगंर मोहित चौहान, फिल्मकार इमतियाज अली, आथर प्रार्थना गहिलोटे, स्टोरी टेललर शगुना गहिलोटे, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज औऱ अन्य लोग भी मौजूद रहे।

कहानी कहने की कला हमारी मौखिक इतिहास परंपराओं और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है

साथ ही इस कार्यक्रम में कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कहानी कहने की कला हमारी मौखिक इतिहास परंपराओं और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसके माध्यम से लोककथाओं और महाकाव्यों को अगली पीढ़ी तक पहुँचाया जाता है। औऱ वही भारत के विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि मौखिक इतिहास का हमारे जीवन में बहुत महत्व है औऱ इसके द्वारा हम कहानियों को सुनकर नए नए विचार लाते है और नए नए प्रयोग करते है। मीनाक्षी लेखी ने कार्यक्रम में मौजूद डायरेक्यर, राइटर्स, म्युजिशियन औऱ जजेस की ताऱीफ की औऱ हमारे समाज में कहानियों बहुत जरूरी है जो हम अपने बडों से सुनते है उनके द्वारा हमें अपनी सभ्यता के बारे में जानकारी हासिल होती है और हमारे मन में नए विचार उत्पन्न होते है।