32 views 6 sec 0 Comment

Miss India 2022 winner: कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने जीता मिस इंडिया का खिताब

- July 5, 2022

Entertainment Desk | ANN NEWS

फेमिना मिस इंडिया 2022 की विजेता का ऐलान हो गया है और देश को नई ब्यूटी क्वीन मिल गई है|कर्नाटक की ब्यूटी विद ब्रेन सिनी शेट्टी  Sini Shetty ने 31 फाइनलिस्ट को मात देकर ये खिताब हासिल किया है| सिनी शेट्टी के सिर पर मिस इंडिया 2022 का ताज पहनाया गया |मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद सिनी शेट्टी को सोशल मीडिया पर खूब बधाईयां मिल रही हैं|

Sini Shetty की खूबसूरती पर हो जाएगे क्लीन बोल्ड

अपनी खूबसूरती और तेज तर्रार जवाबों से सिनी शेट्टी ने जजेज को इंप्रेस किया| टोन्ड फिगर, ग्लैमरस अंदाज और शार्प फीचर सिनी शेट्टी के लुक को परफेक्ट बनाते हैं| सिनी शेट्टी  Sini Shetty को जबसे मिस इंडिया 2022 का टाइटल मिला है|

सिनी के बारे में बात करे तो

21 साल की सिनी सेट्टी का जन्म मुंबई में हुआ है| वे मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं| सिनी ने अकाउंटिंग और फाइनेंस में बेचलर्स डिग्री ली है| सिनी अभी भी स्टडी कर रही हैं| वे चार्टेड फाइनेंसियल एनालिस्ट (CFA) का कोर्स कर रही हैं|सिनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं| उनके इंस्टा पर 66.3K फॉलोअर्स हैं| अब तो वे मिस इंडिया 2022 बन गई हैं तो यकीनन उनके फॉलोअर्स की तादाद तेजी से बढ़ने वाली हैं|

सिनी शेट्टी ने अपने कॉम्पिटिशन में खड़ी रूबल शेखावत और शिनाता चौहान को हराकर मिस इंडिया का खिताब जीता है|राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनर अप हैं| वहीं यूपी की शिनाता चौहान सेकंड रनरअप बनी हैं|